Dhanbad: कोल इंडिया ने बढ़ा दी कोयले की कीमत, 1 अप्रैल से कोयला हो जाएगा महंगा

Dhanbad: कोल इंडिया ने सभी ग्रेड के कोयले की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है. एक अप्रैल से कोयला लगभग 0.24 फीसदी महंगा हो जाएगा. ई-ऑक्शन में भी नयी दरें लागू होंगी.

धर्मेंद्र कुमार
Dhanbad: कोल इंडिया ने एक अप्रैल से कोयले की कीमतों में संशोधन करने का निर्णय लिया है. यह बदलाव डब्ल्यूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) के आधार पर किया गया है, जो हर साल दिसंबर के आंकड़ों के अनुसार तय होता है. कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2024 में डब्ल्यूपीआई 155.7 था, जो दिसंबर 2025 में बढ़कर 157.2 हो गया. यानी करीब 0.96 फीसदी की वृद्धि हुई. हालांकि नियम के अनुसार इसका केवल 25 फीसदी ही लागू किया गया, जिससे कीमतों में 0.24 फीसदी की बढ़ोतरी की गयी है.

कोल इंडिया ने जारी की अधिसूचना

इस संबंध में कोल इंडिया ने बीसीसीएल, ईसीएल और सीसीएल समेत अन्य सभी अनुषंगी कंपनियों को अधिसूचना जारी कर दी है. इस नये संशोधित ‘मॉड्यूलेटेड प्राइस’ को एक अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि से लागू कर दिया जायेगा. यह कीमतें नॉन-रेगुलेटेड सेक्टर (एनआरएस) के लिए लागू होंगी. साथ ही ई-ऑक्शन में बेस प्राइस के रूप में इस्तेमाल होंगी. कोल इंडिया ने अपनी सभी सहायक कंपनियों को निर्देश दिया है कि वे नयी दरों को लागू करें. साथ ही उपभोक्ताओं को भी इसकी जानकारी दें.

ई-ऑक्शन में भी लागू होंगी नयी दरें

कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि ई-ऑक्शन में मिलने वाला प्रीमियम इन बेस कीमतों के ऊपर लागू होगा. वहीं कोकिंग और वॉस्ड कोयले की कीमतें भी इसी फार्मूले के आधार पर अलग से तय की जायेंगी. कोल इंडिया के मुताबिक यह निर्णय कोयला क्षेत्र में पारदर्शिता और बाजार के अनुरूप मूल्य निर्धारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है.

नयी दरों के अनुसार विभिन्न ग्रेड के कोयले की कीमत

ग्रेडनयी दर (रुपया में)
जी-10000
जी-23600
जी-33449
जी-43287
जी-53005
जी-62761
जी-72540
जी-81931
जी-91506
जी-101360
जी-111184
जी-121101
जी-131016
जी-14930
जी-15737
जी-16631
जी-17561
लो ग्रेड534
लो ग्रेड507

ये भी पढ़ें…

Kharsawan: अधूरे पड़े 500 बेड अस्पताल का मामला विस में उठा, दशरथ गागराई ने पूछा सवाल

जादूगोड़ा भाटिन माइंस में ठेका मजदूर अड़े हैं अपनी मांग पर, हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >