कोल इंडिया के अधिकारियों के लिए 'गुड न्यूज', 2024-25 के परफॉर्मेंस स्कोर को मिली हरी झंडी

Coal India CFD Meeting: कोल इंडिया की 416वीं सीएफडी बैठक में सहायक कंपनियों के एमओयू स्कोर को मंजूरी दे दी गई है. एनसीएल, डब्ल्यूसीएल और एमसीएल ने 'एक्सीलेंट' श्रेणी हासिल की है, जबकि कोल इंडिया को 'वैरी गुड' रेटिंग मिली है. देखिये, आपकी कंपनी का स्कोर क्या है और कब शुरू होगा पीआरपी का भुगतान.

Coal India CFD Meeting, धनबाद, (मनोहर कुमार): कोयला क्षेत्र के अधिकारियों के लिए राहत भरी खबर है कि कोल इंडिया की 416वीं कमेटी ऑफ फंक्शनल डायरेक्टर्स (सीएफडी) की 26 मार्च को हुई बैठक में, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सहायक कंपनियों के एमओयू प्रदर्शन मूल्यांकन को मंजूरी दे दी गई है. इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान कंपनियों द्वारा प्रस्तुत स्व-मूल्यांकन स्कोर और समिति द्वारा सत्यापित अंतिम अंकों की गहन समीक्षा की गई. कोल इंडिया का समेकित एमओयू स्कोर 84.46 दर्ज किया गया है, जिसके आधार पर महारत्न कंपनी को ‘वैरी गुड’ रेटिंग प्रदान की गई है. इसके साथ ही सभी सहायक कंपनियों ने अपनी परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन रिपोर्ट (पीईआरएस) जमा कर दी है, जिन्हें समिति ने अंतिम रूप दे दिया है.

इन कंपनियों का प्रदर्शन रहा ‘एक्सीलेंट’

मूल्यांकन रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, एनसीएल (NCL), डब्ल्यूसीएल (WCL), एमसीएल (MCL) और सीएमपीडीआईएल (CMPDIL) ने ‘एक्सीलेंट’ श्रेणी में स्थान हासिल कर अपनी कार्यक्षमता का लोहा मनवाया है. विशेष रूप से सीएमपीडीआईएल ने 98.23 के स्कोर के साथ सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. वहीं, झारखंड की प्रमुख कंपनियों बीसीसीएल (BCCL) और सीसीएल (CCL) ने क्रमशः 84.08 और 86.93 अंकों के साथ ‘वैरी गुड’ रेटिंग प्राप्त की है, जो उनके स्थिर प्रदर्शन को दर्शाता है. दूसरी ओर, ईसीएल (ECL) को मात्र 57.59 अंकों के साथ ‘गुड’ रेटिंग मिली है, जो स्पष्ट संकेत है कि कंपनी के परिचालन और उत्पादकता में सुधार की तत्काल आवश्यकता है.

Also Read: असम में CM हेमंत की हुंकार, बोले- पक्के आवास और बिजली के लिए तरस रहे चाय मजदूर, JMM देगा हक

PRP भुगतान की दिशा में अगला कदम

सीएफडी की इन सिफारिशों के बाद, अब संबंधित स्कोर और रेटिंग्स को सहायक कंपनियों के बोर्ड के पास अंतिम अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा. बोर्ड की औपचारिक मंजूरी मिलने के बाद, इस प्रस्ताव को कोल इंडिया बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा, जिसके पश्चात अधिकारियों के परफॉर्मेंस रिलेटेड पे (PRP) के भुगतान की प्रक्रिया विधिवत शुरू कर दी जाएगी. गौरतलब है कि कोल इंडिया में अधिकारियों के आर्थिक लाभ का सीधा निर्धारण इन्हीं एमओयू स्कोर्स और रेटिंग के आधार पर होता है. ‘एक्सीलेंट’ रेटिंग पाने वाली कंपनियों के अधिकारियों को वित्तीय लाभ अधिक मिलता है, जबकि ‘गुड’ या उससे कम रेटिंग होने पर पीआरपी की राशि आनुपातिक रूप से घट जाती है.

प्रमुख कंपनियों की रेटिंग (2024-25)

ईसीएल – 57.59 (गुड)
बीसीसीएल – 84.08 (वैरी गुड)
सीसीएल – 86.93 (वैरी गुड)
एसईसीएल – 76.78 (वैरी गुड)
एनसीएल – 90.92 (एक्सीलेंट)
डब्ल्यूसीएल – 90.17 (एक्सीलेंट)
एमसीएल – 90.61 (एक्सीलेंट)
सीएमपीडीआईएल – 98.23 (एक्सीलेंट)
कोल इंडिया – 84.46 (वैरी गुड)

Also Read: सरायकेला में MSP पर भारी ‘बिचौलिये’! लगातार चौथे साल लक्ष्य से पिछड़ा जिला, 52% पर सिमटी धान खरीद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >