– सिटी एसपी ने काला शीशा वाले वाहन के चालकों को दी कड़ी हिदायत

सिटी एसपी ने काला शीशा वाले वाहनों को दी चेतावनी

झरिया. झरिया इंदिरा चौक पर झरिया पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. पुलिस ने बुधवार की रात आठ बजे सिटी एसपी अजित कुमार इंदिरा चौक पहुंचे. कई वाहनों की जांच की. वाहनों में लगे काला शीशा हटाने की हिदायती दी. वाहन चालकों को फटकार लगायी. उनके साथ झरिया थानेदार सह इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार आदि थे.

जांच अभियान मे कोताही बर्दाश्त नहीं : सिटी एसपी

जोड़ापोखर. सिटी एसपी अजीत कुमार ने बुधवार की रात जोड़ापोखर थाना में सिंदरी अंचल के सभी थाना व ओपी प्रभारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक निर्देश दिये. सिटी एसपी ने अधिकारियों को कहा कि क्षेत्र में चुनाव के दिन शांतिपूर्ण व भयमुक्त वोटिंग कराने को लेकर मतदाताओं में विश्वास जगाया. उन्होंने वारंटियों की धरपकड़ करने, धन बल का गलत प्रयोग कर मतदान प्रभावित करने से रोकने, चेकनका पर गंभीरता से वाहनों की जांच करने का कड़ा निर्देश दिया. बैठक में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा, शशि रंजन, ए रोशन, रंजीत राम समेत सिंदरी अंचल के सभी थाना व ओपी प्रभारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >