Dhanbad News: कोयला नगर में सीआइएल अंतर कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट शुरू

कोयला नगर नेहरू कॉम्प्लेक्स में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने किया सीआइएल अंतर कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन.

कोयला नगर नेहरू कॉम्प्लेक्स में बुधवार को भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) की ओर से आयोजित चार दिवसीय (25-28 मार्च) सीआइएल अंतर कंपनी बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीएमडी बीसीसीएल मनोज कुमार अग्रवाल ने किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों, रेफरी एवं कोच से परिचय प्राप्त कर उन्हें प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. अपने संबोधन में कहा कि यह गर्व व सम्मान का विषय है कि कोल इंडिया स्तर की इस प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी इस वर्ष बीसीसीएल को मिली है. खेलों से कर्मचारियों में ऊर्जा, एकजुटता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.

इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक (मानव संसाधन) कुमार मनोज समेत कोयला भवन के सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में प्रतिभागी खिलाड़ी उपस्थित थे. कार्यक्रम में भवानी बंधोपाध्याय (यूसीडब्ल्यूयू) समेत विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि भी थे.

160 खिलाड़ी ले रहे भाग

इस टूर्नामेंट में कोल इंडिया समेत सभी अनुषंगी कंपनियों की टीमों के 160 से अधिक खिलाड़ी विभिन्न श्रेणियों में भाग ले रहे हैं. प्रतियोगिता के तहत सभी मुकाबले नेहरु कॉम्प्लेक्स बैडमिंटन कोर्ट परिसर व डायमंड क्लब कोयला नगर में खेले जाएंगे.

खेल भावना के साथ खेलें, उत्कृष्ट प्रदर्शन करें

अपने संबोधन में निदेशक (मानव संसाधन) बीसीसीएल, मुरली कृष्ण रमैया ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत किया. उन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. बीसीसीएल के टीम मैनेजर नवीन ठाकुर ने सभी खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों को खेल की शपथ दिलायी.

पहले दिन टीम इवेंट के हुए मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन टीम इवेंट के मुकाबले आयोजित किये गये. इसमें पहला मैच ईसीएल व बीसीसीएल के बीच खेला गया. वहीं दूसरा मैच एनईसी एवं सीएमपीडीआइएल के बीच खेला गया. इन मुकाबलों में महिला व पुरुष खिलाड़ियों ने सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स के मैच शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >