Dhanbad News: चिटाहीधाम : फरवरी में होगा नौ दिवसीय महायज्ञ

Dhanbad News:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भोजपुरी गायक पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, गायिका शहनाज, कुमार विश्वास आयेंगे.

Dhanbad News:चिटाहीधाम रामराज मंदिर परिसर में फरवरी 2025 में भव्य महायज्ञ होगा. महायज्ञ व शोभा यात्रा को लेकर रविवार को मंदिर परिसर में बाघमारा क्षेत्र के रामभक्तों की बैठक हुई. मौके पर मुख्य यजमान सह धनबाद सांसद ढुलू महतो, उनके बड़े भाई बाघमारा विधायक शत्रुधन महतो की उपस्थिति में महायज्ञ व शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने को लेकर रामभक्तों ने अपने सुझाव दिये. महायज्ञ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ सहित कई वरिष्ठ नेता, कथा वाचक देवकी नंदन, अनिरुद्धचर्या जी, राजन महाराज, भोजपुरी गायक पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह, गायिका शहनाज, कुमार विश्वास आदि आयेंगे. शोभा यात्रा में विभिन्न प्रदेशों के 51 तरह के बैंड बाजे, हाथी, घोड़ा, ऊंट तथा झांकियां शामिल रहेंगी.

इस बार ऐतिहासिक होगा महायज्ञ : ढुलू महतो

सांसद ढुलू महतो ने कहा कि चिटाही धाम में महायज्ञ को लेकर नामकरण, महायज्ञ की तिथि, भव्य शोभा यात्रा, यज्ञ समिति का गठन, यज्ञ स्थल का निर्माण, मंदिर की सज्जा, लाइट, पंडाल की व्यवस्था, महाभंडारा, प्रचार-प्रसार व बैनर की व्यवस्था को लेकर सभी रामभक्तों की जिम्मेवारी है. नौ दिवसीय महायज्ञ इस बार ऐतिहासिक होगा. विधायक शत्रुधन महतो ने कहा कि महायज्ञ को सफल बनाने के लिए सभी रामभक्तों को तैयारी में लग जाना है.

इनकी रही उपस्थिति :

बच्चू राय, शेखर सिंह, लाल बहादुर महतो, दिनेश महतो, अमित सिन्हा, रघुनाथ हजारी, संतोष गोराई, राजू शर्मा, हरखलाल महतो, पप्पू सिंह, बंटी बाउरी, सुभाष राय, दिनेश रवानी, धनेश्वर महतो, भीम रवानी, बिट्टू चौहान, देवानंद साव, सरोज विश्वकर्मा, काजल सिंह, उदय शंकर दुबे, अजय महतो, खुशवंत देवा, काले सरदार, मदन साव, शम्मी शर्मा, विजय शर्मा, गोपाल सिंह, जीतन भुईयां, संतोष दास, प्रकाश चौहान, राजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, राजीव मित्रा आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >