छाताबाद में भू-धंसान से नाराज ग्रामीणों की मांगों पर होगी वार्ता, कोयला भवन में सीएमडी से होगी बातचीत

धनबाद के छाताबाद भू-धंसान मामले में ग्रामीणों का धरना जारी है। आज दोपहर 12 बजे कोयला भवन में सीएमडी के साथ ग्रामीणों की मांगों को लेकर महत्वपूर्ण वार्ता होगी।

छाताबाद में भू-धंसान के बाद बीसीसीएल की ओर से जो राहत कार्य किया जा रहा है, वह कछुआ के रफ्तार से चल रहा है. इसके साथ ही मुआवजा और सुरक्षा को लेकर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जिसको लेकर ग्रामीण वार्ड 2 के पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन के अगुवाई में 8 अगस्त से ईस्ट कतरास आउटसोर्सिंग का काम ठप कर धरना पर बैठे हुए हैं.

घटना के बाद से छाताबाद और सेलेक्टेट गोविंदपुर भू-धंसान स्थल पर नेताओं का आना - जाना और प्रभावित ग्रामीण आश्वासन दिया जाना जारी है. मामले को लेकर रविवार को छाताबाद में दिनभर नेताओं का मजमा लग रहा. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, बेरमो विधायक अनूप सिंह, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, जलेश्वर महतो, अनुपमा सिंह, राकेश किरण महतो, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, शमशेर आलम, संचालन वार्ड एक के पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी ने समस्याओं को रखा.

मुनज्जर अंसारी, अशोक प्रकाश लाल, ऐनुल हक, मुन्ना सिद्दीकी, वार्ड चार की पार्षद निरुपमा देवी, रणधीर ठाकुर, दयाल महतो, बिमलेश चौबे, रामबचन पासवान, रवि चौवे, शकील अहमद, रामप्रीत यादव, एके झाइस्ट ईस्ट कतरास धरना स्थल पर धनबाद सांसद दुलू महतो के खिलाफ खुब गरजे.

बाद में पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो भी अवैध उत्खनन से हुए भू धंसान के खिलाफ खुब गरजे. मामले को लेकर आज दोपहर 12 बजे कोयला भवन में सीएमडी के साथ ग्रामीणों की वार्ता होगी. वार्ता में बेरमो विधायक अनूप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, पूर्व विधायक जलेश्वर महतो एवं ग्रामीण शामिल रहेंगे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >