Dhanbad News: धनबाद में आज से नहीं शुरू होगी जनगणना

Dhanbad News: फील्ड ट्रेनर देंगे इम्युनेटर को ट्रेनिंग, फिर तय होगी तिथि

Dhanbad News: धनबाद जिले में प्रस्तावित जनगणना बुधवार से शुरू नहीं होगी. पहले फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसके बाद फील्ड ट्रेनर इम्युनेटर (गणनाकर्मी) को प्रशिक्षण दिया जायेगा. अधिकारियों के अनुसार, जनगणना शुरू करने की अंतिम तिथि जिले से तय होगी. बता दें कि जनगणना शुरू करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक अप्रैल से 30 सितंबर तक की अवधि तय की गयी है. जिला प्रशासन अपनी सुविधा के अनुसार तिथि तय कर प्रक्रिया शुरू कर सकता है. जनगणना प्रक्रिया एक माह में पूरी करनी होगी. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहरा के अनुसार मास्टर ट्रेनिंग चुकी है, लेकिन अब फील्ड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा. करीब 140 शिक्षक पहले फील्ड अधिकारियों को ट्रेनिंग देंगे. वही अधिकारी इम्युनेटर को प्रशिक्षित करेंगे. प्रशिक्षण के बाद उन्हें सर्वे के लिए भेजा जायेगा.

दो चरणों में होगी जनगणना

उन्होंने बताया कि जनगणना दो चरणों में होगी. पहले चरण में मकान सूचीकरण व भवन की गणना की जायेगी. दूसरे दूसरे चरण में लोगों से संबंधित विस्तृत जानकारी जुटायी जायेगी. पहले चरण के लिए जिले में 3319 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक बनाये जायेंगे. प्रत्येक ब्लॉक में एक इम्युनेटर तैनात रहेगा. जिले में करीब 3478 कर्मियों को इस कार्य में लगाया जायेगा. इनमें 2980 इम्युनेटर शिक्षक होंगे जबकि 498 सुपरवाइजर निगरानी करेंगे. इम्युनेटर घर-घर जाकर 33 सवालों की प्रश्नावली के आधार पर जानकारी जुटायेंगे.

मोबाइल एप से होगा घर-घर सर्वे

जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी. प्रगणक मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे. लोग se.census.gov.in पोर्टल के माध्यम से खुद भी अपना एन्यूमरेशन कर सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >