CBI की धनबाद में बड़ी कार्रवाई, अनुकंपा नौकरी के नाम पर हो रही थी रिश्वतखोरी! मैनेजर 50 हजार लेते गिरफ्तार

CBI Dhanbad: एनके एरिया की डकरा परियोजना में कार्मिक मैनेजर दीपक कुमार गिरि को सीबीआई ने 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया. अधिकारी ने अनुकंपा पर मिलने वाली नौकरी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए डेढ़ लाख रुपये की मांग की थी. सीबीआई टीम ने कार्यालय और आवास पर छापेमारी की.

CBI Dhanbad, धनबाद : एनके एरिया की डकरा परियोजना में कार्यरत मैनेजर कार्मिक दीपक कुमार गिरि 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किये गये. सीबीआई रांची की टीम ने शुक्रवार को उन्हें कार्यालय कक्ष में पकड़ा. सीबीआई की टीम उन्हें पकड़ कर रांची ले गयी. दीपक ने शिकायतकर्ता रोशन राम से अनुकंपा पर मिलनेवाली नौकरी की प्रक्रिया पूरी करने के बदले डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शुक्रवार को सीबीआई ने दीपक गिरि के आवास पर की छापेमारी

इसकी शिकायत रोशन ने सीबीआई से की थी. जिसके सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई की. इसमें रिश्वत की पहली किस्त 50 हजार रुपये लेते हुए दीपक गिरि को पकड़ा गया. फिर टीम ने अधिकृत तौर पर एनके प्रबंधन को इसकी जानकारी दी और डकरा पीओ संजीव कुमार की मौजूदगी में पूछताछ और औपचारिकता पूरी करने के बाद दीपक को रांची लेकर चली गयी. डीएसपी कुलदीप के नेतृत्व में दो महिला अधिकारियों सहित कुल दस सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की. दीपक कुमार गिरि के मैक्लुस्कीगंज स्थित आवास में भी सीबीआइ ने शुक्रवार की देर शाम छापेमारी की.

Also Read: झारखंड होकर जाने वाली ट्रेन में कछुआ तस्करी! सीट के नीचे छुपाए 78 कछुए, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

नौ माह से दौड़ा रहे थे दीपक

शिकायतकर्ता रोशन कुमार के अनुसार उसके पिता सफाई कर्मी सीताराम का फरवरी महीने में निधन हो गया था. अनुकंपा पर रोशन कुमार को नौकरी मिलनी थी, लेकिन कार्मिक अधिकारी दीपक गिरि ने उनसे डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी. फिर नहीं देने पर उनके काम को रोके रखा था. दीपक ने परेशान होकर इसकी जानकारी सीबीआई टीम को दी और उसी आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित हुई.

Also Read: धनबाद के PMGSY की सड़कें बनी ‘धूल वाली सड़क’, शिलापट्ट हटा, काम भी गायब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >