सिजुआ: अंगारपथरा कांटापहाड़ी इलाके में सोमवार की सुबह बिजली के खंभे के संपर्क में आकर करंट लगने से एक मवेशी की मौत हो गयी. इस घटना से इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग परेशान रहे. उक्त मवेशी स्थानीय निवासी सिधु यादव की थी. इधर मवेशी के मालिक सिधु यादव अपने समर्थकों के साथ अंगारपथरा कांटापहाड़ी सबस्टेशन पहुंचे और बीसीसीएल के बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजा व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए धरना पर बैठ गये. इसकी सूचना मिलने पर कतरास क्षेत्र के सीआइएसएफ जवान मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर मामला सुलझाने का प्रयास किया. हालांकि समाचार लिखे जाने तक बिजली विभाग या प्रबंधन से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे थे.
कांटा पहाड़ी में करंट लगने से मवेशी की मौत, बिजली बाधित

बिजली | Prabhat Khabar Network
Copied link
अंगारपथरा कांटापहाड़ी में बिजली के खंभे से करंट लगने से मवेशी की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सबस्टेशन पर धरना दिया।