Dhanbad News: विवाहिता की आत्महत्या मामले में केस दर्ज, ससुरालवाले फरार

Dhanbad News: मृतका के पिता ने दहेज के लिए हत्या का लगाया था आरोप

Dhanbad News: कालूबथान. कालूबथान ओपी क्षेत्र के बड़ा अंबोना वैष्णव टोला निवासी पवित्र दास की पत्नी राधिका दास ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. मृतका के पिता ने दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आराेप लगाते हुए ससुरालवालों के खिलाफ कालूबथान ओपी में आवेदन दिया था. जांच पड़ताल के बाद कालूबथान पुलिस ने मृतका के पति पवित्र दास, ससुर विजय दास, भैसुर सत्यजीत दास, जेठानी ज्योत्सना दास तथा सास मंतोषी दास के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. सभी आरोपी घर से फरार हैं. मृतका के पिता गोविंदपुर थाना क्षेत्र के पथुरिया-शंकरडीह निवासी अजीत दास ने मृतका के ससुरालवालों पर एक लाख रुपये दहेज के लिए अपनी पुत्री को बराबर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत किया है. उन्होंने कहा है कि बेटी की शादी तीन वर्ष पूर्व हिंदू-रीति रिवाज के साथ की थी. शादी के समय उन्होंने यथासंभव नगद एवं जेवरात भी दिया था. कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वाले एक लाख रुपये की मांग को लेकर पुत्री को परेशान करने लगे. मृतका की दो साल की बेटी अपने पिता के पास ही है. वहीं शनिवार की देर रात रिश्तेदारों व ग्रामीण ने गांव के श्मशान घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया. इधर, ओपी प्रभारी नीतीश मिश्रा ने कहा कि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >