Dhanbad News: पांच साल की बच्ची से गैंगरेप मामले में तीन पर केस दर्ज

Dhanbad News: पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल, आरोपित तीनों बच्चों से पूछताछ

Dhanbad News: पुलिस ने पीड़िता का कराया मेडिकल, आरोपित तीनों बच्चों से पूछताछDhanbad News: पांच साल की बच्ची के साथ हुए गैंगरेप मामले में शनिवार को धनसार पुलिस ने तीन नाबालिग बच्चों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले को लेकर धनसार पुलिस ने तीनों बच्चों व उनके अभिभावकों से पूछताछ की. धनसार पुलिस ने शनिवार को एसएनएमएमसीएच में बच्ची का मेडिकल कराया. मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

खेलने के बहाने बच्ची को बुलाया था घर से

घटना में शामिल तीनों आरोपियों में एक नौ साल, दूसरा 11 साल तथा तीसरा 12 साल का है. पीड़ित बच्ची के अनुसार, रविवार की दोपहर उसकी दादी सो गयी थी. मकान मालिक का बेटा और मुहल्ला के दो बच्चे उसे खेलने के लिए बाहर बुलाया. वह घर में बिना बताये बाहर चली गयी. तीनों उसे गली में ले गये और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता के परिजनों के अनुसार जब उनलोगों ने घटना के बारे में मकान मालिक को बताया, तो वह मामले को दबाने का दबाव बनाने लगा. उसने इलाज कराने के नाम पर 500 रुपये दिये और सूजन की एक दवा लाकर दी. बच्ची के परिजनों ने मकान मालिक का प्रस्ताव ठुकरा दिया और बच्ची को लेकर महिला थाना पहुंचे. इसके बाद मामले का खुलासा हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >