चिटाही प्रकरण : दूसरे पक्ष की शिकायत पर छह लोगों पर केस

प्राथमिकी में बेरमो विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम नहीं, सांसद समर्थकों में आक्रोश

प्राथमिकी में बेरमो विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष का नाम नहीं, सांसद समर्थकों में आक्रोश बरोरा थाना क्षेत्र के चिटाही धाम में जमीन विवाद को लेकर डोमन महतो के परिजनों एवं सांसद समर्थकों के बीच गुरुवार को हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष से मंदिर परिसर में प्रसाद विक्रेता मंडल केंदुआडीह बस्ती निवासी नगीना भुइयां की पत्नी पूजा देवी की शिकायत पर बरोरा पुलिस ने ग्रामीण रैयत व सांसद ढुलू महतो के विरोधी डोमन महतो, उसकी पत्नी नीरा देवी, बेटी कली कुमारी, सोहन महतो तथा उसकी पत्नी उषा देवी, रजनी देवी के खिलाफ मारपीट करने, छेड़खानी तथा जातिसूचक शब्द प्रयोग करने का आरोप में मामला दर्ज किया है. शनिवार को पूजा देवी की ओर से बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, मुखिया विनोद नापित सहित 17 लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. लेकिन दो दिन बाद सिर्फ छह लोगों के खिलाफ बरोरा थाना में मामला दर्ज किया गया है. इससे पूर्व एक पक्ष के डोमन महतो की पत्नी नीरा देवी की शिकायत पर सांसद ढुलू महतो समेत 11 नामजद तथा 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. बेरमो विधायक तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पर मामला दर्ज नहीं होने से सांसद समर्थकों में आक्रोश है. एसडीपीओ ने लिया जायजा : बाघमारा एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज व बरोरा थानेदार विकास कुमार ने रविवार की शाम घटना स्थल का जायजा लिया. डोमन महतो से पूछताछ करने उसके घर पहुंचे लेकिन घर में कोई नहीं मिला. इससे पूर्व एसडीपीओ ने बरोरा थाना में घटना की जानकारी ली. चिटाही में तनाव बरकरार : चिटाहीधाम में जमीन विवाद को लेकर डोमन महतो के परिजनों एवं सांसद समर्थकों के बीच गुरुवार को हुई मारपीट की घटना के बाद तनाव बरकरार है. रविवार को बरोरा थानेदार विकास कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस व जिला से आये अतिरिक्त जवानों ने चिटाहीधाम व आसपास में गश्त लगायी. गांव में शांति बहाली के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है. घटना के बाद एक पक्ष के लोग दहशत में हैं. वे अपने को असुरक्षित व भयभीत बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >