Dhanbad News: एसजीडी मॉडर्न स्कूल में कैरियर काउंसेलिंग

Dhanbad News: विद्यार्थियों को कैरियर संबंधित जानकारियां दी गयी

Dhanbad News: एसजीडी मॉडर्न स्कूल चिरकुंडा में 11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर में इनीशिएशन प्रोग्राम का उद्घाटन प्राचार्य जुबिन बोस, अतिथि आर्यवर्धन अग्रवाल, उप प्राचार्य जॉली दत्ता व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने किया. प्राचार्य जुबिन बोस ने विभिन्न विषयों पर छात्रों को कैरियर संवारने के बारे में बताया. इस दौरान छात्रों ने कैरियर संबंधी कई सवाल पूछे. इस दौरान वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई. प्राचार्य ज़ुबिन बोस ने छात्रों के सवालों के जवाब दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >