Dhanbad News : धनबाद में पैक्स की सदस्यता बढ़ाने के लिए अभियान शुरू

सदस्यों को मिलेंगे कई प्रकार के लाभ

झारखंड के निबंधक, सहयोग समितियां रांची के निर्देश पर 25 अप्रैल से 24 मई तक पैक्स (प्राथमिक कृषि साख समिति) की सदस्यता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गयी है. इसका संचालन सहकारिता विभाग, धनबाद द्वारा किया जा रहा है. जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश यादव ने किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने नजदीकी पैक्स में जाकर निर्धारित नियमों के तहत सदस्यता प्राप्त करें और सहकारी सुविधाओं का लाभ उठायें. इस अभियान के माध्यम से सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सहकारिता आंदोलन को मजबूती देना और किसानों व ग्रामीण जनता को सशक्त बनाना है. सदस्यता अभियान जिले के सभी पैक्सों में चलाया जाएगा. इसमें लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है.

ऐसे मिलेगी सदस्यता :

सदस्यता के लिए प्रति परिवार से केवल एक पुरुष और एक महिला को ही सदस्य बनाया जायेगा. इसके लिए उन्हें 10 रुपये का सदस्यता शुल्क देना होगा. इसके साथ सदस्यों को शेयर राशि के रूप में एक सौ रुपये दिया जाएगा. साथ ही, पैक्स की उपविधि के अनुरूप आवश्यक कागजात जमा करना अनिवार्य होगा.

क्या होगा लाभ :

पैक्स की सदस्यता प्राप्त करने वाले सदस्यों को कई लाभ दिये जाएंगे. उन्हें उर्वरक और बीज कम दाम पर उपलब्ध कराये जायेंगे. इसके अलावा, पैक्स सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के रूप में भी कार्य करेगा. इससे डिजिटल सेवाएं सुलभ होंगी. सदस्यों को जमावृद्धि योजना, ऋण सुविधा और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >