Dhanbad News : जामाडोबा वाशरी में घायल गार्ड के घुटने से निकाली गयी गोली

Dhanbad News : जामाडोबा वाशरी में घायल गार्ड के घुटने से निकाली गयी गोली

Dhanbad News : टाटा झरिया डिवीजन के जामाडोबा वाशरी में एसआइएस गार्ड प्रेमचंद महतो के घुटने में अपराधियों द्वारा गोली मारने के मामले में जोड़ापोखर पुलिस ने जामाडोबा क्षेत्र में छापेमारी कर चार युवकों को हिरासत लिया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. वहीं दूसरी तरफ जमशेदपुर टीएमएच में इलाजरत प्रेमचंद महतो के घुटने से डॉक्टरों ने सफलपूर्वक ऑपरेशन कर गोली निकाल दी है. गोली निकलने की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली. सनद रहे कि 26 अप्रैल को रात पाली में ड्यूटी के दौरान हरवे हथियार से लैस दर्जनों अपराधी केबल लूटने को लेकर रेलवे साइडिंग में पहुंचे थे. जिसका विरोध करने पर प्रेमचंद महतो के घुटने में गोली मार दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Narayan chandra mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >