लोयाबाद: लोयाबाद में बुधवार को एक भैंस चौरी का मामला सामना आया है. सिजुआ श्याम बाजार निवासी भैंस मालिक शौकत खान ने लोयाबाद पुलिस को लिखित शिकायत देकर लोयाबाद गुलजार मोहल्ले के तीन लोगों पर भैंस चोरी का आरोप लगाया है.
भुक्तभोगी ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते सोमवार की सुबह उसकी भैंस उसके घर से निकलकर कहीं चली गई. जब उनलोगों ने पता लगाया तो पता चला कि उनकी भैंस को लोयाबाद गुलजार मोहल्ले के तीन लोग एक गाड़ी में लोड कर कहीं दूसरे जगह ले गये हैं.अब पूछने पर वे सीधा मुकर रहे हैं.अब पुलिस भैंस का पता लगाने में जुट है.
