राजगंज-कतरास फोरलेन का राहुल चौक फिर खून से लाल: ब्रेजा की टक्कर से टोटो के उड़े परखच्चे, आधा दर्जन लोग अस्पताल में भर्ती

धनबाद के राहुल चौक पर एक तेज रफ्तार ब्रेजा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने ब्रेकर हटाने को दुर्घटनाओं की वजह बताया और सुरक्षा उपायों की मांग की है.

धनबाद. राजगंज-कतरास फोरलेन पथ स्थित राहुल चौक पर सोमवार को तेज रफ्तार ब्रेजा वाहन ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में टोटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक महिला व युवतियां तथा चालक घायल हो गये. घायलों में अंजली, किरण, राधा, खुशी, रूपेश और टोटो चालक दीपक कुम्हार शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम ले जाया गया.

बताया गया कि टोटो पचगढ़ी बाजार से श्यामडीह की ओर जा रहा था. इसी दौरान राहुल चौक के समीप ब्रेजा वाहन संख्या जेएच10बीके/3826 ने टोटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ब्रेजा के दाहिने हिस्से के कई पार्ट टूटकर सड़क पर बिखर गये.

हादसे के बाद सड़क पर जुटी भीड़

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर जुट गये. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. इसके बाद आवागमन सामान्य कराया गया.

ब्रेकर हटने के बाद दुर्घटना बढ़ने का दावा

स्थानीय लोगों ने राहुल चौक पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाये. उनका कहना है कि पहले चौक के पास ब्रेकर लगा हुआ था, लेकिन उसे हटाये जाने के बाद दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है. लोगों ने चौक पर दोबारा ब्रेकर लगाने के साथ संकेत बोर्ड लगाने और गोलंबर निर्माण की मांग की.

कुछ स्थानीय लोगों ने रांग रूट से वाहनों के परिचालन को भी दुर्घटना का एक संभावित कारण बताया. उनका कहना है कि चौक पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय किये जाने चाहिए, ताकि वाहनों की रफ्तार नियंत्रित हो और हादसों पर अंकुश लगाया जा सके.

ये भी पढ़ें: वासेपुर में गैंगवार का नया दौर: बंटी की गिरफ्तारी और शानू खान पर फायरिंग के बीच क्या है पूरा कनेक्शन?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kamdeo singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >