Dhanbad News : छत से गिरकर साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Dhanbad News : छत से गिरकर साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Dhanbad News : रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत थलुआडीह गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक हादसे में साढ़े तीन वर्षीय मासूम बच्चे की छत से गिरकर मौत हो गयी. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ है. जानकारी के अनुसार थलुआडीह गांव की विधवा महिला सुभद्रा मंडल अपने साढ़े तीन वर्षीय पुत्र अंगद मंडल उर्फ बीरु के साथ बिना रेलिंग वाली छत पर धूप सेंक रही थी. उसी दौरान महिला मोबाइल चलाने में व्यस्त हो गयी और बच्चा खेलते-खेलते छत से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. नीचे गिरे मासूम को देख पड़ोस की एक महिला चीख पड़ी. शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चे को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद मां सुभद्रा मंडल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. गौरतलब है कि सुभद्रा के पति मिलन मंडल की करीब तीन वर्ष पूर्व रेल पटरी पर कटकर मौत हो चुकी थी. मृत बच्चा महिला का इकलौता पुत्र था. हादसे के बाद मां और उसकी आठ वर्षीया पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >