पुस्तक मेला के अंतिम दिन रविवार को पूरा प्रांगण पुस्तक प्रेमियों और सांस्कृतिक प्रेमियों से खचाखच भरा था. हर स्टॉल में पुस्तकों की अच्छी खरीदारी हुई. छुट्टी का दिन होने से लोगों की उत्साह देखने को मिला. अध्यक्ष अतनु गुप्ता तथा सचिव गोपाल भट्टाचार्य ने तमाम लोगों का आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से पुस्तक मेला का सफल आयोजन हुआ. उन्होंने सभी पुस्तक विक्रेताओं को सम्मानित किया. सांस्कृतिक सचिव सूतपा सेनगुप्ता को चेयरमैन डॉ अबीर चक्रवर्ती के हाथों स्मारक दिया गया.
Dhanbad News: रंगारंग कार्यक्रम के साथ पुस्तक मेला का समापन
पुस्तक मेला के अंतिम दिन रविवार को पुस्तक प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी. हर स्टॉल में पुस्तकों की अच्छी खरीदारी हुई. छुट्टी का दिन होने से लोगों की उत्साह देखने को मिला.
