धनबाद में व्यवसायी के घर बम फेंके जाने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा दो बम फेंके जाने से इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद में व्यवसायी के घर फेंका बम

धनबाद से ज्योति राय की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले में एक व्यवसायी के घर पर अज्ञात अपराधियों द्वारा बम फेंके जाने की घटना का मामला सामने आया है. सरायढेला स्थित स्टील गेट के पास गुरु कृपा के सामने रहने वाले व्यवसायी रितेश अग्रवाल के घर पर बम फेंका गया. घटना परसों यानी मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. घटना होंडा शोरूम और कचर रेसिंग सेंटर के उसी कैंपस की बताई जा रही है, जहां रितेश अग्रवाल अपने परिवार के साथ रहते हैं रितेश अग्रवाल के पिता का नाम सुरेंद्र अग्रवाल बताया गया है. 

रात में फेंके गए दो बम, सुबह मची अफरा-तफरी 

जानकारी के अनुसार, रात में फेंके गए दोनों बम फटे नहीं, लेकिन सुबह लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में अफरातफरी और दहशत का माहौल बन गया. 

पुलिस को दी गई सूचना 

इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. पुलिस द्वारा बम निरोधक टीम को भी सूचना दिए जाने की बात कही जा रही है. 

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बम किस उद्देश्य से फेंके गए और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। घटना के बाद आसपास के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय का माहौल है. सरायढेला थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है. 

व्यवसायी ने क्या कहा?

व्यवसायी रितेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें किसी प्रकार की धमकी भरा कॉल आया था. उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना क्यों हुई, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है

यह भी पढ़ें: झारखंड पुलिस में प्रमोशन पर ‘ब्रेक’: दारोगा से इंस्पेक्टर बनने की प्रक्रिया पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ें: सहायक आचार्य नियुक्ति पर झारखंड हाइकोर्ट का बड़ा फैसला, JSSC को सीट सुरक्षित रखने का आदेश

यह भी पढ़ें: गिरिडीह के अवि गोयल ने किया कमाल, कॉमर्स में 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर बने स्टेट टॉपर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >