बोकारो में रंगेहाथ पकड़े गए CCL के अफसर: सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे से घूस लेते दबोचे गए, पूरे दिन चली छापेमारी

Bokaro Crime News: सीसीएल कथारा में सीबीआई का बड़ा प्रहार हुआ है. ग्रेच्युटी के 'नो ड्यूज' सर्टिफिकेट के लिए रिश्वत मांग रहे कार्मिक प्रबंधक एस.सी. पासवान को सीबीआई की टीम ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. एक सेवानिवृत्त कर्मी के बेटे की शिकायत पर बिछाए गए जाल में अधिकारी फंस गए. पढ़ें, कार्रवाई की पूरी इनसाइड स्टोरी.

Bokaro Crime News, धनबाद (राकेश वर्मा की रिपोर्ट): धनबाद सीबीआई की टीम ने शुक्रवार शाम को सीसीएल (CCL) कथारा क्षेत्र के परियोजना कार्यालय में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया. टीम ने कार्मिक प्रबंधक (Personnel Manager) एस.सी. पासवान को उनके विभागीय कक्ष में 35 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. उनके साथ साथ जेएमएम नेता सह एचएमकेपी के कथारा क्षेत्रीय सचिव शमशुल हक की भी गिरफ्तारी हुई है. एसपी डीएल मीणा के निर्देश पर डीएसपी प्रिय रंजन के नेतृत्व में गठित 12 सदस्यीय टीम ने शाम करीब पांच बजे छापेमारी कर उन्हें हिरासत में लिया और अपने साथ धनबाद ले गई.

ग्रेच्युटी के ‘नो ड्यूज’ के लिए मांगी थी घूस

जानकारी के अनुसार, वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त हुए स्व. कारू मांझी के पुत्र सुरेश किस्कू उसके पिता कारू मांझी विगत डेढ़ वर्ष पहले कथारा कोलियरी से सेवानिवृत्त हुए थे, वे अब तक जीवित हैं और उनके रिटायरमेंट के बकाया भुगतान का मामला पेंडिंग था. इस वजह से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था. आरोप है कि बकाया राशि के भुगतान को क्लियर करने के एवज में कार्मिक प्रबंधक सुभाष चन्द्र पासवान द्वारा 35 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी. जिसके बाद सुरेश ने विवश होकर इसकी शिकायत सीबीआई में दर्ज कराई थी.

Also Read: धनबाद में अपराधियों का तांडव: दादा-दादी के सामने मेयर संजीव सिंह के समर्थक को मारी गोली, हालत नाजुक

छह घंटे चली गहन पूछताछ

सीबीआई की टीम सुबह 11 बजे ही कथारा पहुंच गई थी और सादे लिबास में गतिविधियों की निगरानी कर रही थी. जैसे ही रिश्वत का लेन-देन हुआ, टीम ने पासवान और जेएमएम नेता शमशुल को धर दबोचा. इसके बाद कथारा स्थित अतिथि गृह में करीब छह घंटे तक उन दोनों से पूछताछ की गई और आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई. हालांकि, जब्त की गई कुल राशि का खुलासा आधिकारिक तौर पर अभी नहीं किया गया है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई

कथारा क्षेत्र में सीबीआई की यह पहली कार्रवाई नहीं है. इससे पहले अक्टूबर 2024 में भी कथारा वाशरी कार्यालय के एक क्लर्क को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था. ताजा घटना के बाद सीसीएल के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप का मच गया है. सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

Also Read: 16 हजार लीटर पानी का संकट होगा दूर: सरायकेला के राजनगर में खराब पड़ी जलापूर्ति योजना जल्द होगी बहाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >