Dhanbad News: भामसं के कार्य संगठित-असंगठित क्षेत्र तक सीमित नहीं : बी सुरेंद्रम

Dhanbad News: कोयला नगर में बीएमएस की 97वीं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरू

Dhanbad News: कोयला नगर में बीएमएस की 97वीं प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शुरूश्रम कानूनों में संशोधन की मांग दोहरायी गयी

Dhanbad News: भारतीय मजदूर संघ (भामसं) की 79वीं झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से धनबाद के कोयला नगर स्थित जुबली हॉल में शुरू हो गयी. यह बैठक धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के सौजन्य से की जा रही है. अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष बलिराम यादव तथा संचालन महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया. उद्घाटन भामसं के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी सुरेंद्रम ने भगवान विश्वकर्मा, मां भारती एवं दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. उद्घाटन सत्र में बी सुरेंद्रम ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे चार श्रम कोड में से दो का भामसं समर्थन करता है, जबकि दो कानूनों में संशोधन की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भामसं किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि मजदूरों का संगठन है, जो पूरी तरह मजदूरों से ही संचालित होता है. उन्होंने कहा कि भामसं का कार्य संगठित-असंगठित क्षेत्र तक ही नहीं सीमित नहीं है. उन्होंने संगठित व असंगठित क्षेत्र के बीच संतुलन बनाने, संगठन और कार्यकर्ता दोनों को सशक्त करने पर बल दिया.

पहले दिन कई मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में पहले दिन मजदूर हित, राष्ट्रहित और उद्योगहित की समन्वित रणनीति पर चर्चा की गयी. बैठक में धर्मदास शुक्ला, केके सिंह, गोपाल शर्मा, ब्रजेश कुमार, चंदन कुमार प्रसाद, सुनील कुमार, कृष्ण राय, अंगद उपाध्याय, प्रभात रंजन, रामशंकर प्रसाद, संतोष कुमार साहू, रंजना सरण, कुमुदनी कुल्लू, माधव सिंह, ओम कुमार सिंह, धर्मजीत चौधरी, मुरारी तांतीं, उमेश कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, अनिल कुमार के अलावा भामसं के राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और स्थानीय नेता तथा विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >