Dhanbad News : मोहरीबांध के घरों पर गिरा ब्लास्टिंग का पत्थर, लोगों ने की सड़क जाम

Dhanbad News : मोहरीबांध के घरों पर गिरा ब्लास्टिंग का पत्थर, लोगों ने की सड़क जाम

Dhanbad News : लोदना एरिया-10 के बीसीसीएल अंतर्गत संचालित आउटसोर्सिंग में बीसीसीएल द्वारा शुक्रवार को देर शाम हुए ब्लास्टिंग में मोहरीबांध पांच नंबर बिजली घर के समीप भगवान दास मंडल के आंगन में बड़ा पत्थर जा गिरा. उससे आंगन में खेल रहे बच्चे व महिलाएं बाल-बाल बच गये. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को पांच नंबर बिजली घर के समीप जाम कर दिया. ग्रामीणों का नेतृत्व झामुमो के नेता राधेश्याम वाल्मीकि ने किया. उन्होंने प्रबंधन से मोहरीबांध के लोगों के तत्काल पुनर्वास करने की मांग की. तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार व घनुडीह ओपी प्रभारी पंकज कुमार घटनास्थल पहुंचे और बीसीसीएल प्रबंधन से फोन पर बात कर तत्काल लोगों के पुनर्वास की बात कही. लोदना के परियोजना पदाधिकारी संजीव कश्यप ने घटना की जानकारी मिलने की बात कही. क्षेत्र का सर्वे कराकर अविलंब लोगों को बसाने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >