Dhanbad News : तोपचांची भाजपा मंडल ने मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली. इसको लेकर निकली रैली हटिया मैदान जीटी रोड स्थित ब्लॉक, पोस्ट ऑफिस, थाना होते हुए सुभाष चौक तोपचांची, सब्जी मंडी, गोमो रोड का भ्रमण कर सुभाष चौक पर सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास कुमार महतो ने कहा कि देश के लिए बलिदानियों की स्मृति और सम्मान के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गयी. मौके पर हीरामन नायक, निवास तिवारी, गिरिजा शंकर उपाध्याय, राम नारायण भगत, पंकज मंडल, छोटन साव, मीरा देवी, जानकी साव, प्रभाष मंडल, श्रीकांत मंडल, लालू साव, मंटू प्रमाणिक, साहेब राम साव, त्रिपुरारी सिंह, अमित गोस्वामी, शिवपूजन उपाध्याय, दिनेश महतो, अजय कुमार, ओमप्रकाश मंडल, दुर्गा ठाकुर, दिलीप दास, हरि प्रसाद महतो, मनोज रजक, जयनारायण साव, मनोज गोस्वामी, प्रदीप महतो, सुनील महतो, सरोज महतो आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
