झारखंड बंद के आह्वान पर भाजपाई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को झरिया के कई दुकानों को बंद कराया. इस कारण करीब एक घंटे तक झरिया बाजार की दुकानें बंद रहीं. इसके बाद एक-दो दुकानों को छोड़कर लगभग सभी दुकानें खुल गयीं. रोजाना की तरह वाहनों का परिचालन भी जारी रहा. कुल मिलाकर झरिया शहर में झारखंड बंद का असर आंशिक रूप से ही दिखाई पड़ा.
झरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बंद करायीं दुकानें, एक घंटे बाद स्थिति सामान्य

यह फोटो एआई से बनाई गई है
Copied link
झारखंड बंद के आह्वान पर झरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुकानें बंद कराईं। करीब एक घंटे बाद स्थिति सामान्य हो गई और बाजार फिर से खुल गया।