Dhanbad News: हाइवा के धक्के से बाइक सवार दंपती घायल, हालत गंभीर

Dhanbad News: झरिया-केंदुआ मार्ग पर हुई घटना, एसएनएमएमसीएच में चल रहा है इलाज

Dhanbad News: झरिया-केंदुआ मार्ग पर रविवार की देर शाम कोयला लदा हाइवा (जेएच 10 वीटी 7408) ने शिमला बहाल निवासी बाइक सवार दंपती विक्की यादव व उनकी पत्नी को धक्का मार दिया. घटना में दंपती बुरी तरह घायल हो गये. लोगों ने हाइवा के नीचे फंसे दंपती को किसी तरह निकाला और इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच ले गये. दोनों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना के बाद हाइवा चालक फरार हो गया. पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है. इस घटना से लोगों में आक्रोश देखा गया.

लोगों ने हाइवा में की तोड़फोड़

शिमला बहाल आदर्श नगर निवासी विक्की यादव अपनी पत्नी का चेकअप कराकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान ऐना कोलियरी से कोयला लेकर बीएनआर साइडिंग जा रहे हाइवा ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना के बाद गुस्साये लोगों ने हाइवा में जमकर तोड़फोड़ की. ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी. सूचना पाकर बोर्रागढ़, झरिया पुलिस व सीआइएसएफ टीम पहुंची और मामले को शांत कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >