Dhanbad News : मां भीमेश्वरी देवी के वार्षिकोत्सव पर भीजन कीर्तन

Dhanbad News : मां भीमेश्वरी देवी के वार्षिकोत्सव पर भीजन कीर्तन

Dhanbad News : अग्रवाल धर्मशाला (नया भवन) में आयोजित मां भीमेश्वरी देवी मां बेरी वाली पंचम वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को मां की ज्योत पूजन की गयी. पंडित अशोक मिश्रा व पवन चौबे ने विधिवत ज्योत पूजन कराया. यजमान के रूप में विजय सिंघानिया सपरिवार बैठे थे. इसके बाद भजन कीर्तन शुरू हुआ. विवेक अग्रवाल ने गणेश वंदना भजन की शुरुआत की. “सुनले ओ मेरी मइया मुझे तेरा ही सहारा, तेरा ही सहारा मुझे तेरा ही सहारा…,“कोई प्यार से मेरी मइया को सजा दो, गजब हो जायेगा, सिंगार हो जायेगा…,कोलकाता से आये भजन गायक पंकज जोशी ने “ आयो फागुन मेलो बाबा म्हारा हेलो खाटू धाम चालू भागता न संग लेलो…,“बेरीवाली मन बुला ले एक बार बेरी धाम बेड़ा पार हो जायेगा. इन भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. भजन कीर्तन के बाद कन्या पूजन कार्यक्रम किया गया. इसके बाद भंडार पूजन के साथ पूर्णाहुति हुई. भंडारा में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >