बलियापुर. बलियापुर थाना क्षेत्र के ढांगी कल्याणडीह स्थित जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. महिला की अब तक पहचान नहीं हो सकी है.
पगडंडी से गुजर रहे लोगों की पड़ी नजर
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह ग्रामीण रोज की तरह जंगल से होकर पगडंडी के रास्ते गुजर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर महिला के शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही बलियापुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है. घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटायी जा रही है.
मौके पर पहुंचे ग्रामीण
महिला का शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये. जेएलकेएम नेता आशीष महतो समेत अन्य लोगों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली.
पुलिस घटना के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है. महिला की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले में आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.
