Dhanbad News : बीसीकेयू के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखलाल महतो व सचिव बने पीएन तिवारी

Dhanbad News : मुनीडीह में बीसीकेयू का क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न

Dhanbad News :

बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) का डब्ल्यूजे एरिया का क्षेत्रीय सम्मेलन रविवार को पुराना कैंटीन में चार सदस्यीय अध्यक्ष मंडली की अध्यक्षता में हुआ. अध्यक्ष मंडली में भगतू प्रसाद महतो, सुखलाल महतो, अशोक कुमार दसौंधी व पीएन सिंह शामिल थे. सम्मेलन में मुख्य रूप से यूनियन के संयुक्त महामंत्री हरिप्रसाद पप्पू एवं मानस चटर्जी उपस्थित थे. संचालन पीएन तिवारी ने किया. सम्मेलन में सभी पदाधिकारियों को पौधा भेंट कर पर्यावरण रक्षा व स्वच्छता का संदेश दिया गया. सम्मेलन में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों व चार लेबर कोड के खिलाफ आंदोलन तेज करने का निर्णय सहित 10 प्रस्ताव पारित किये गये. साथ ही क्षेत्रीय कमेटी का पुनर्गठन किया गया. इसमें संरक्षक पूर्व मुखिया बाबा चरण महतो एवं भगतू प्रसाद महतो, कार्यकारी अध्यक्ष पीएन सिंह, अध्यक्ष सुखलाल महतो, सचिव पीएन तिवारी, उपाध्यक्ष चक्रधर महतो, अशोक कुमार दसौंधी, निर्मल कुमार रवानी(अधिवक्ता ), सहायक सचिव दीपक कुमार महतो, अरुण कुमार महतो, अमलेश्वर महतो, परवेश कुमार महतो, बोधी राम तथा कोषाध्यक्ष केदारनाथ सिंह को बनाया गया. जबकि मुनीडीह प्रोजेक्ट शाखा कमेटी में अध्यक्ष उदय कुमार महतो, सचिव चक्रधर महतो ( मुखिया ), उपाध्यक्ष पतित पावन गोप, सह सचिन रतिकांत महतो, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार महतो बनाये गये. सम्मेलन में निरंजन महतो, विजय हाजरा, उदय महतो, शंकर बाउरी, अरुण महतो, वीरेंद्र दास, धीरेन महतो, संजय कुमार महतो, दीपचंद महतो, बिजय महतो, सत्यनारायण कुमार, भूषण महतो, कार्तिक महतो, रमेश प्रसाद महतो सोहन कुमार, दिनेश कुमार आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NITYA NAND SAW

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >