Dhanbad News: बीसीकेयू ने 18 सूत्री मांगों को ले प्रबंधन से की वार्ता

Dhanbad News: बीसीकेयू ने 18 सूत्री मांगों को ले प्रबंधन से की वार्ता

Dhanbad News: बीसीकेयू ने सेंट्रलपुल साइडिंग में काम करने वाले मजदूरों की 18 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को लखीमाता कोलियरी कार्यालय में एजेंट केआरपी सिंह से वार्ता की. वार्ता में यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम ने साइडिंग के समीप छठ घाट का निर्माण कराने, आरओ प्लांट लगाने, वाटर टैंकर की व्यवस्था, क्रशर मजदूरों का एचपीसी वेतनमान, साइडिंग के मेन गेट पर गार्ड देने, क्वार्टरों की मरम्मत करने, क्वार्टर आवंटन का आदेश जारी करने आदि मांगों पर चर्चा की. प्रबंधक ने सभी मांगों पर पहल करने की बात कही. मौके पर अभिकर्ता श्री सिंह के अलावा कोलियरी अधिकारी, यूनियन के सचिव रामजी यादव, साइडिंग के शाखा सचिव रंजीत मोदी, शुभम विश्वकर्मा, शंकर सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >