बीसीसीएल की बोर्ड मीटिंग आज

नई परियोजनाओं को मिल सकती है मंजूरी

वरीय संवाददाता, धनबाद,

बीसीसीएल की 409वीं बोर्ड मीटिंग सीएमडी समीरन दत्ता की अध्यक्षता में बुधवार को कोयला भवन में होगी. इसमें कंपनी के वित्तीय वर्ष 2023-24 का लेखा-जोखा पास होने की उम्मीद है. साथ ही नये साल के उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कुछ नई परियोजनाओं को मंजूरी मिलने की संभावना है. इसके साथ ही सेल व बीसीसीएल के ज्वाइंट वेंचर पर कोयला उत्पादन के प्रस्ताव को भी बोर्ड से हरी झंडी मिल सकती है.

विवि में बैकलॉग से आये 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा संपुष्ट :

बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में कंफर्मेशन कमेटी की बैठक मंगलवार को हुई. इसमें 2022 में बैकलॉग से मिले 28 असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा संपुष्ट कर दी है. बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने की. इस दौरान रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार ने इन शिक्षकों की सेवा संपुष्टि का प्रस्ताव लाया, जिसे समिति ने मंजूरी प्रदान कर दी. बैठक का आयोजन राजभवन से मंजूरी मिलने के बाद किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >