बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) सत्र 2025-29 एवं 2025-27 के छात्रों के रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी सामने आयी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, यूजी के 416 और पीजी के 42 छात्रों के रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण मिले हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऐसे छात्रों की सूची भी जारी कर दी है. नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि इन छात्रों का रजिस्ट्रेशन आवश्यक दस्तावेजों की कमी या रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में हुई त्रुटियों के कारण लंबित रखा गया है. ऐसे में इन छात्रों को आगामी परीक्षा फॉर्म भरने में परेशानी हो सकती है.
Dhanbad News: बीबीएमकेयू. यूजी के 416 व पीजी के 42 छात्रों का रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण
बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने जारी किया नोटिस. गड़बड़ी दूर नहीं होने पर परीक्षा फॉर्म भरने से हो सकते हैं वंचित.

Dhanbad News: बीबीएमकेयू. यूजी के 416 व पीजी के 42 छात्रों का रजिस्ट्रेशन त्रुटिपूर्ण