Dhanbad News: बीबीएमकेयू ने मानी शिक्षकेतर कर्मियों की मांग, एसीपी-एमएसीपी लाभ को मिली मंजूरी

Dhanbad News: फाइनेंस कमेटी की बैठक में निर्णय, हर माह 7.80 लाख का अतिरिक्त भार उठायेगा विवि

Dhanbad News: बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) प्रशासन ने शिक्षकेतर कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही एसीपी और एमएसीपी की मांग को स्वीकार कर लिया है. शनिवार को कुलपति प्रो राम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई फाइनेंस कमेटी की बैठक में चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों को औपबंधिक सातवें वेतनमान के साथ एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी है. इस निर्णय के तहत विश्वविद्यालय को हर माह करीब 7.80 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार वहन करना होगा. कर्मचारियों को यह लाभ दो अप्रैल 2026 से प्रभावी रूप से दिया जायेगा. बैठक में रजिस्ट्रार प्रो राधानाथ त्रिपाठी, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप गिरि सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

नोटिफिकेशन जारी, आंतरिक कोष से होगा भुगतान

फाइनेंस कमेटी की मंजूरी के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है. इसमें वर्ग-III और वर्ग-IV कर्मियों को एसीपी/एमएसीपी का लाभ देने की स्वीकृति दी गयी है. साथ ही, स्पष्ट किया गया है कि भुगतान विश्वविद्यालय के आंतरिक कोष से किया जायेगा. बकाया वेतन का भी भुगतान होगा.

हड़ताल की चेतावनी के बाद लिया गया निर्णय

गौरतलब है कि इससे पहले शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने 13 अप्रैल को कुलपति व रजिस्ट्रार का घेराव किया था और 18 अप्रैल तक मांग पूरी करने की समय सीमा दी थी. मांग नहीं माने जाने पर 20 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी गयी थी. विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय से संभावित हड़ताल टल गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Om prakash rawani

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >