धनबाद: जोनल अंतर विवि युवा महोत्सव में BBMKU का शानदार प्रदर्शन, प्रतियोगिता में हासिल किया चौथा स्थान

ओडिशा के बहरामपुर में आयोजित जोनल अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया है. विवि ने चार इवेंट में प्रथम, तीन में द्वितीय और पांच इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार, डीएसडब्ल्यू डॉ […]

ओडिशा के बहरामपुर में आयोजित जोनल अंतर विश्वविद्यालय युवा महोत्सव ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर चौथा स्थान हासिल किया है. विवि ने चार इवेंट में प्रथम, तीन में द्वितीय और पांच इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है. इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार, डीएसडब्ल्यू डॉ पुष्पा कुमारी और रजिस्ट्रार डॉ कौशल कुमार ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी है.

कुलपति प्रो पवन कुमार पोद्दार ने कहा इस उपलब्धि से विवि परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है. टीम के वापस लौटने पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा. टीम मैनेजर के रूप में टीम के साथ बंगला विभाग के शिक्षक जय गोपाल मंडल बहरामपुर गये थे.

Also Read : धनबाद नगर निगम क्षेत्र में रहनेवाले लोगों पर प्रॉपर्टी टैक्स के रूप में 6,996 करोड़ रुपये बकाया

बीबीएमकेयू का परिणाम :
कोलाज मेकिंग, वेस्टर्न सोलो, इलोक्यूशन और स्किट में प्रथम, वन एक्ट प्ले, लिटररी इवेंट और थियेटर इवेंट में द्वितीय, क्विज, माइम, रंगोली, मिमिक्री और ऑन द स्पॉट पेंटिंग में तृतीय, ग्रुप सांग वेस्टर्न, डिबेट और कार्टू निंग में चौथा और ग्रुप सॉन्ग इंडियन में टीम पांचवें स्थान पर रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >