Dhanbad News : परीक्षा खत्म होते ही शुरू होगा बैंक मोड़ फ्लाइओवर का काम

Dhanbad News : मार्ग को वन-वे कर फ्लोर की होगी रिपेयरिंग. फ्लाइओवर को उठाकर बदली जायेगी बेयरिंग, बंद रहेगा मार्ग.

Dhanbad News : मार्ग को वन-वे कर फ्लोर की होगी रिपेयरिंग. फ्लाइओवर को उठाकर बदली जायेगी बेयरिंग, बंद रहेगा मार्ग.Dhanbad News : मैट्रिक व इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद बैंक मोड़ फ्लाइओवर का काम शुरू होगा. फ्लाइओवर को वन-वे कर फ्लोर की रिपेयरिंग की जायेगी. फ्लोर रिपेयरिंग के बाद बेयरिंग बदलने का काम शुरू होगा. 184 बेयरिंग बदलने के लिए फ्लाईओवर को छह इंच लिफ्ट कराया जायेगा. इस दौरान लगभग डेढ़ माह तक ट्रैफिक बंद रहेगा.

पूरा हो चुका है सर्वे का काम

ट्रैफिक डीएसपी अरविंद सिंह के मुताबिक फ्लाइओवर को लेकर सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है. पहले चरण में फ्लाइओवर के फ्लोर को साफ किया जायेगा. इस दौरान फ्लाइओवर वन-वे रहेगा. बेयरिंग बदलने के लिए फ्लाइओवर को उठाया जायेगा. इस दौरान ट्रैफिक बंद रहेगा. वाहनों का आवागमन कैसे हो. इसका ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है. मैट्रिक-इंटर की परीक्षा खत्म होने के बाद फ्लोर रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा. फ्लाइओवर के फ्लोर पर मोटी परत जमी गयी है. जब तक इसकी रिपेयरिंग नहीं होगी. फ्लाइओवर को उठाने में दिक्कत हो सकती है. लिहाजा फ्लाइओवर को वन वे कर फ्लोर रिपेयरिंग का काम किया जायेगा.

ट्रैफिक रूट पर विभाग कर रहा काम : कार्यपालक अभियंता

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश प्रसाद ने बताया कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा खत्म होते ही फ्लोर रिपेयरिंग का काम शुरू कर दिया जायेगा. इसके बाद फ्लाइओवर को उठाकर 184 बेयरिंग को बदला जायेगा. इस दौरान ट्रैफिक बंद करना पड़ेगा. ट्रैफिक रूट प्लान पर ट्रैफिक विभाग काम कर रहा है.

बरमसिया फ्लाइओवर पर बढ़ेगा लोड

बैंक मोड़ फ्लाइओवर पर यातायात बंद होने से बरमसिया फ्लाइओवर पर लोड बढ़ेगा. दो साल पहले ही बैंक मोड़ फ्लाइओवर की लोड टेस्टिंग की गयी थी. इस दौरान 72 घंटे तक फ्लाइओवर से वाहनों का आवागमन रोका गया था. इस दौरान बरमसिया फ्लाइओवर का इस्तेमाल किया गया था. हालांकि उस समय ट्रैफिक का लोड संभालने में बरमसिया फ्लाइओवर फेल हो गया था. इस बार ट्रैफिक विभाग हर एंगल पर विचार कर रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >