धनबाद के लोयाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदा पिकअप वैन पकड़ा, पुलिस को सौंपा

लोयाबाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मवेशी लदी पिकअप वैन को पकड़कर पुलिस को सौंपा। चालक मौके से फरार, पुलिस मामले की जांच में जुटी।

लोयाबाद : लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा में सोमवार की सुबह करीब दस बजे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तीन मवेशी लदे एक पिकअप वैन को पकड़कर लोयाबाद पुलिस को सौंप दिया. वहीं तीनों मवेशियों को एक कार्यकर्ता ने देखभाल के लिए अपने पास रखा है. पुलिस के आदेश पर मवेशियों को गोशाला में जमा किया जायेगा. इधर वैन चालक फरार हो गया है. बताया जाता है कि बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शक के आधार पर उक्त पिकअप वैन को एकड़ा पुल के पास रोका. चालक से मवेशियों से संबंधित कागजात की मांग की गयी. इस पर चालक कागजात लाने की बात कह कर चला गया, फिर नहीं लौटा. इस पर कार्यकर्ता कल्याण पासी, राहुल भुइया, राकेश पासी, धरमेश भुइयां, प्रशांत कुमार कालिंदी, सोनु तुरी आदि लोयाबाद थाना पहुंचे और मामले की जानकारी दी. एसआइ रोहित कुमार ने बताया कि पुलिस फर्द बयान के आधार पर वैन चालक व अज्ञात गौ तस्करों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करने की तैयारी में जुटी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kunal kumar chou

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >