नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के रडार पर आए धनबाद डीसी, CM हेमंत सोरेन से पूछे ये सवाल

Babulal Marandi: बाबूलाल मरांडी ने धनबाद डीसी को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. साथ ही उन्होंने सवाल किया है कि एक अधिकारी दो पदों पर कैसे बना है? वह भी तब जब उस अधिकारी का नाम DMFT घोटाले पर आ चुका है.

रांची : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने राज्य सरकार पर बड़े आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शासनकाल में भ्रष्ट प्रशासनिक अधिकारियों को बचाने और उनकी कुर्सी बचाये रखने की राजनीति चरम पर है. उन्होंने दावा किया कि पहले भी जिले के एसपी को नहीं हटाने के लिए पूरे आईपीएस बैच का प्रमोशन रोका गया था और एक भ्रष्टाचार के आरोपित डीजीपी को बचाने के लिए डीएसपी से आईपीएस प्रमोशन तक रोक दिया गया था. ये बातें उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखी हैं.

बाबूलाल मरांडी का निशाना इस बार धनबाद के डीसी पर

दरअसल इस बार बाबूलाल मरांडी का निशाना आईएएस अधिकारी आदित्य रंजन पर है, जो फिलहाल धनबाद के डीसी हैं. उनका आरोप है कि DMFT (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) घोटाले में नाम आने के बावजूद आदित्य रंजन को एक साथ दो पदों पर बनाए रखा गया है. वह धनबाद के डीसी के साथ साथ रांची स्थित आईटी निदेशक का पदभार भी संभाल रहे हैं.

Also Read: सारंडा जंगल में गोलीबारी, माओवादियों पर कहर बनकर टूटे सुरक्षा बलों के जवान, 1 के मारे जाने की आशंका

ट्रांसफर के बाद भी पांच महीनों से आईटी निदेशक के पद पर बने रहने का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने अपने आगे के पोस्ट में लिखा कि आदित्य रंजन का तबादला हो चुका है, इसके बावजूद वे पिछले पांच महीनों से आईटी निदेशक के पद पर जमे हुए हैं. उन्होंने पूछा कि आखिर यह व्यवस्था किस आधार पर चल रही है? क्या रांची में बैठे अन्य अधिकारी आईटी निदेशक बनने योग्य नहीं हैं? या फिर आपकी नीति यही है कि जो जितना बड़ा दुराचारी, उतना बड़ा पदाधिकारी?

बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन से क्या सवाल पूछा

बाबूलाल मरांडी अपने ट्वीट में आगे लिखते हैं कि झारखंड को प्रशासनिक दिखावा और कुर्सी बचाने वाली राजनीति नहीं, बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि एक अधिकारी को दो पद पर बनाए रखने के पीछे आखिर क्या मजबूरी है?

सरकार की तरफ नहीं आयी है कोई प्रतिक्रिया

इस मामले में सरकार या पार्टी के किसी व्यक्ति ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. हालांकि, डीएमएफटी फंड से जुड़े कई मामलों की जांच पहले से चल रही है, और विपक्ष कई बार इस मुद्दे को उठाता रहा है.

Also Read: धनबाद के PMGSY की सड़कें बनी ‘धूल वाली सड़क’, शिलापट्ट हटा, काम भी गायब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >