झरिया की सड़कों पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, 251 भक्तों ने बाबा श्याम के दरबार में ऐसे अर्पण किया निशान

झरिया के श्री श्याम मंदिर में भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी पर 251 भक्तों ने निशान शोभायात्रा निकालकर बाबा श्याम को अर्पित किया. "जय श्री श्याम" के नारों से गूंजा शहर.

धनबाद. भाद्रपद शुक्ल पक्ष एकादशी के अवसर पर मंगलवार को श्री श्याम मंदिर, झरिया धाम से भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी. “जय श्री श्याम” के जयघोष के बीच 251 श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर झरिया शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बाबा के दरबार पहुंचे. यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए.

शोभायात्रा शुरू होने से पहले मंदिर के पुजारी कैलाश पांडे ने विधि-विधान से निशान पूजन कराया. सौभाग्य किशोर अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल और सिंपल अग्रवाल ने पूजन में हिस्सा लिया. इसके बाद श्रद्धालु निशान लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए.

ये भी पढ़ें: धनबाद परिवहन विभाग का बड़ा फैसला: 255 वाहन मालिकों को 15 दिनों का अल्टीमेटम, नहीं चुकाया टैक्स तो होगी कुर्की-जब्ती

जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शोभायात्रा झरिया शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी. रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. जयकारों और भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालु बाबा श्याम का निशान लेकर आगे बढ़ते रहे.

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को निशान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की. आयोजन को लेकर मंदिर परिसर और शहर के प्रमुख मार्गों पर भक्तिमय माहौल बना रहा.

पुलिस प्रशासन का रहा सहयोग

शोभायात्रा के शांतिपूर्ण आयोजन में झरिया थाना प्रभारी प्रमोद पांडे और पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा. मंदिर समिति के सदस्यों ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

मौके पर रघुवीर गोयल, संदीप कथूरिया, विवेक सिंघल, विक्की शर्मा, जयंत अग्रवाल, दिनेश चिनानिया, यशवंत अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, नवीन पोद्दार समेत मंदिर समिति के कई सदस्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: स्वास्थ्य विभाग में 99 पदों पर संविदा नियुक्ति को लेकर कौशल परीक्षा कल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >