तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली

तांबाकू निषेध दिवस पर बलियापुर में जागरूकता रैली निकाली गयी.

बलियापुर.

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शुक्रवार को पर्जन्य बीएड कॉलेज बलियापुर व लेसा फाउंडेशन कुरची, गोविंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली. इस दौरान तंबाकू से होने वाली बीमारियों से लोगों को अवगत कराया गया. इससे बचने की जानकारी दी गयी. प्राचार्या डॉ स्मृति नागी ने लोगों से तंबाकू छोड़ने कर जीवन बचाने की अपील की. मौके पर लेसा फाउंडेशन के संस्थापक कमल किशोर महतो, गौरव चंद्र महतो को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. लेसा फाउंडेशन की छात्राओं के बीच कलम व कॉपी का वितरण किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >