पेट्रोल छिड़क सांप को भगाने का कर रहे थे प्रयास, माचिस जलाते ही झुलसे दो भाई

आग से झुलसा एक भाई स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी

आग से झुलसा एक भाई स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी

वरीय संवाददाता, धनबाद.

घर में घुसे सांप को भगाने के चक्कर में शनिवार को दो भाई झुलस गये. इलाज के लिए दोनों भाइयों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां, एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया. शनिवार को बाबूडीह के रहने वाले राकेश कुमार के घर में सांप घुस गया. वह स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत टीबी विभाग में कार्य करते हैं. सांप के घर में घुसने के बाद अपने भाई राजेश कुमार के साथ मिलकर भगाने में जुट गये. इस दौरान सांप घर के एक बिल में जा घुसा. दोनों भाइयों ने बिल के अंदर पेट्रोल छिड़क माचिस मार दी. आग तेजी से राजेश कुमार को अपनी चपेट में ले लिया. वह बुरी तरह आग की चपेट में आ गये. राकेश उसे बचाने के लिए आगे बढ़े. इससे उनका दोनों हाथ जल गया है. वहीं आग की चपेट में आकर राजेश कुमार 50 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >