Dhanbad News : नगर आयुक्त व सीएस के आश्वासन के बाद 16 को होने वाला धरना स्थगित

Dhanbad News : नगर आयुक्त व सीएस के आश्वासन के बाद 16 को होने वाला धरना स्थगित

Dhanbad News : 16 अगस्त को जल जमाव, स्ट्रीट लाइट, जल नल योजना व स्वास्थ्य सुविधाओं के निदान के लिए होने वाले कतरास में धरना को लेकर गुरुवार को नगर आयुक्त से वार्ता हुई. नगर आयुक्त रवि राज शर्मा के आग्रह पर बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो सहयोगियों के साथ निगम कार्यालय पहुंचे. वार्ता में कतरास के राजस्थानी धर्मशाला सब्जी पट्टी में जलजमाव के निदान के लिए ठोस कदम उठाया गया. नगर आयुक्त ने बताया कि जल्द दोनों साइड से बड़ा नाला का निर्माण कराया जायेगा. उसके बाद कतरास में जल जमाव खत्म हो जायेगा. पूरे कतरास के सभी खराब स्ट्रीट लाइट दुर्गा पूजा से पहले मरम्मत कराने, हर घर जल नल की व्यवस्था करने और धर्माबांध तेतुलिया जलापूर्ति योजना को चालू करने का आश्वासन दिया गा. नगर आयुक्त के आश्वासन पर 16 अगस्त को होने वाला धरना को स्थगित कर दिया गया. इधर, जोगता रानी बाजार स्वास्थ्य केंद्र को पूर्ण रूप से चालू करने, महिला-पुरुष डॉक्टर, महिलाओं की प्रसव, आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था, सांप व कुत्ता काटने पर इंजेक्शन की व्यवस्था कराने को लेकर भी सिविल सर्जन से संतोषजनक वार्ता हुई. सिविल सर्जन ने कहा जल्द सारी सुविधाएं दी जायेगी. वार्ता में सूर्यदेव मिश्रा, महेश पासवान, विधायक प्रतिनिधि बबलू बनर्जी, कुंदन सिंह, श्याम किशोर, इंद्रदेव पासवान, नितिन भट्ट, मनीष साहू, मिल्टन पार्थ सारथी, प्रीतपाल सिंह, अमरदीप रवानी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >