चिरकुंडा में असम के सीएम 15 को करेंगे चुनावी सभा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा 15 मई को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र सरसापहाड़ी में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे.

चिरकुंडा.

असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा 15 मई को चिरकुंडा थाना क्षेत्र के श्रम कल्याण केंद्र सरसापहाड़ी में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे. भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है. असम के मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से मैथन गोगना मैदान में उतरेंगे. वहां से मैथन, संजय चौक, मैथन रोड, मैथन मोड़, कुमारधुबी मोड़ तक रोड शो करेंगे. सभा में भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो, स्थानीय विधायक अपर्णा सेनगुप्ता समेत अन्य वरिष्ठ नेता भाग लेंगे.-

भाजपा के प्रदेश प्रभारी लक्ष्मीकांत पहुंचे

भाजपा के प्रदेश प्रभारी सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी रविवार की दोपहर बाद चिरकुंडा स्थित सरसापहाड़ी पहुंचे. उन्होंने यहां भाजपा प्रत्याशी के पक्ष होने वाली चुनावी सभा की तैयारी का जायजा लिया. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ता से मिले. प्रदेश प्रभारी ने आधे घंटे तक पार्टी कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा-निर्देंश दिये, इसके बाद रांची रवाना हो गये. मौके पर धनबाद लोकसभा संयोजक सतेंद्र कुमार, विधायक व निरसा विधानसभा की संयोजक अपर्णा सेनगुप्ता, ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, जिला प्रभारी सुरेश साव, संजीव अग्रवाल, विधानसभा प्रभारी चंद्रशेखर सिंह, निरसा विधानसभा सह संयोजक डबलू बाउरी व जयप्रकाश सिंह आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >