असम के सीएम 15, एमपी के सीएम 16 को आयेंगे धनबाद

भाजपा का 15 मई से धनबाद संसदीय क्षेत्र में स्टार कैंपेन, केंद्रीय गृह व रक्षा मंत्री बोकारो में करेंगे सभा

विशेष संवाददाता, धनबाद,

भाजपा ने धनबाद संसदीय क्षेत्र में 15 मई से स्टार कैंपेनरों को मैदान में उतारने का निर्णय लिया है. अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा एवं रोड शो कराने की तैयारी चल रही है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी 22 मई को धनबाद में एक रोड शो कर सकते हैं. असम के सीएम हिमन्त विश्व शर्मा 15 मई को धनबाद आयेंगे. भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश साव ने शनिवार को बताया कि असम के सीएम निरसा विधानसभा क्षेत्र के चिरकुंडा श्रम कल्याण एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. 16 मई को मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव धनबाद आयेंगे. श्री यादव झरिया में डिगवाडीह के पास एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 मई को सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के बलियापुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

राजनाथ, अमित शाह संभालेंगे बोकारो में कमान :

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 18 मई को बोकारो में एक जनसभा को करेंगे. इसकी तैयारी शुरू हो गयी है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी बोकारो आयेंगे. उनकी तिथि अभी तय नहीं है. संभवत: 20 मई को आयेंगे. पहले श्री सिंह का 10 मई को बोकारो में एक सभा होनी थी. लेकिन, कुछ कारणों से स्थगित हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >