dhanbad news : असम के सीएम झारखंड में केवल झूठ फैला रहे हैं : अधीर रंजन चौधरी

असम के सीएम झारखंड में केवल झूठ फैला रहे हैं : अधीर रंजन चौधरी

dhanbad news : लोयाबाद मोड़ पर सोमवार को बाघमारा के कांग्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन चुनाव प्रभारी पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने किया. आयोजित सभा में श्री चौधरी ने कहा कि धनबाद में बीजेपी की बर्बादी तय है. राज्य में गठबंधन की सरकार ने जो वादे किये है, जो गारंटी दी है. उन्हें बाघमारा में घर-घर आमजन तक पहुंचाएं. हिंदुस्तान में घुसपैठियों के नाम पर सबसे ज्यादा शोषण असम में हुआ है और अब वहां के मुख्यमंत्री असम से आकर झारखंड में झूठ फैला रहे हैं. बाघमारा से इस बार जलेश्वर महतो जीते तो मंत्री बनना तय है. मौके पर शहजादा अनवर, वैभव सिन्हा, चितरंजन कुमार, राजकुमार महतो, असलम मंसूरी, झामुमो नेता हरेंद्र चौहान, इम्तियाज अहमद, कन्हाई चौहान, रवि चौबे, संजय जायसवाल, अवधेश पासवान, इम्तियाज नजमी, शाहरूख खान आदि थे. महुदा. महुदा मोड़ व महुदा बाजार में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शहजादा अनवर ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >