धनबाद होकर आसनसोल-रतलाम स्पेशल 24 को

रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की

संवाददाता, धनबाद.

रेलवे की ओर से धनबाद होकर आसनसोल से रतलाम तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गयी है. ट्रेन संख्या 09124 आसनसोल-रतलाम स्पेशल 24 अप्रैल की सुबह 10 बजे आसनसोल से प्रस्थान करेगी. 11.20 बजे धनबाद स्टेशन पहुंचेगी. रतलाम मंडल के उज्जैन में गुरुवार की दोपहर 01.50 पहुंचेगी. वहीं नागदा में 02.55 बजे और यहां से शाम चार बजे रतलाम पहुंचेगी. इस ट्रेन में सात स्लीपर एवं आठ सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे. इस ट्रेन का धनबाद के बाद पारसनाथ, कोडरमा, गया, डेहरी ओन सोन, सासाराम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, छिवकी, प्रयागराज, मानिकपुर, सतना, कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, बीना, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, नागदा में ठहराव होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >