अमलापाड़ा मार्ग हुआ जलमग्न, लोगों को हुई परेशानी

नाला का गंदा पानी घरों में घुसा, निगम के खिलाफ आक्रोश

नाला का गंदा पानी घरों में घुसा, निगम के खिलाफ आक्रोश झरिया में तेज बारिश के कारण अमलापाड़ा मार्ग रविवार को जल मग्न हो गया. इससे इस मार्ग से गुजरने वाले दोपहिया, चारवाहन चालकों व आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सड़क पर नाला का गंदा पानी बहने लगा. कई लोगों की दुकानों व घरों में नाला का गंदा पानी घुस गया. घरों से पानी निकालने के लिए लोगों को घंटों मशक्कत करनी पड़ी. इससे लोगों में निगम के प्रति आक्रोश देखा गया. इसी रास्ते से बच्चे मारवाड़ी विद्यालय व एकेडमी स्कूल आना-जाना करते हैं. स्कूल के समय बच्चों को गंदा होकर गुजरना पड़ता है. इस संबंध में मारवाड़ी विद्यालय के प्राचार्य एम मिश्रा का कहना है कि नगर निगम द्वारा नालों की नियमित सफाई नहीं करने से हल्की बारिश होने पर नाला जाम हो जाता है और नाला का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है. इससे लोगों को परेशानी होती है. -बस्ताकोला में गैस रिसाव से भू-धंसान का सता रहा भय बस्ताकोला. अग्नि प्रभावित क्षेत्र बस्ताकोला सात नंबर व एना दो नंबर बस्ती के आसपास बरसात शुरू होने के साथ ही गैस रिसाव में तेजी आ गयी है. क्षेत्र में रहने वाले परेशान लोगों को भू-धंसान की चिंता सताने लगी है. बस्ताकोला सात नंबर बस्ती अग्नि-प्रभावित बंद राजापुर परियोजना के मुहाने पर है. यहां पर रह रहे दर्जनों घर के लोग अति खतरनाक क्षेत्र में है. स्थानीय लोग कई बार बीसीसीएल प्रबंधन से सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास की मांग कर चुके हैं. प्रबंधन अति खतरनाक क्षेत्र से बाहर जाने की बात दोहराता रहा है. प्रबंधन ने कुछ परिवार को बस्ताकोला गोशाला मुख्य मार्ग के समीप घर बनाने का स्थान अस्थायी रूप से मुहैया कराया था. दर्जनों परिवार सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के इंतजार में अब भी अति खतरनाक स्थान पर रह रहे हैं. एना फायर प्रोजेक्ट दो नंबर बस्ती के समीप कई स्थानों से गैस रिसाव जारी है. बरसात शुरू होते ही गैस रिसाव का नजारा झरिया-कतरास मोड़ केंदुआ मुख्य मार्ग के इर्द-गिर्द भी दिखने लगा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >