बंगाल से मजदूरों केे निरसा पहुंचने पर एसएसपी गंभीर

मैथन : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर व पानागढ़ में कार्यरत उत्तर प्रदेश के छह मजदूरों को निरसा पहुंचने की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद एसएसपी एनएच पर स्थित बंगाल बार्डर डिबूडीह पहुंचे. उनके साथ ग्रामीण एसपी भी थे. उन्होंने मरीज के साथ एंबुलेंस, मृत्यु हो जाने के पश्चात उसके करीबी लोगों के अलावा […]

मैथन : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर व पानागढ़ में कार्यरत उत्तर प्रदेश के छह मजदूरों को निरसा पहुंचने की खबर प्रभात खबर में छपने के बाद एसएसपी एनएच पर स्थित बंगाल बार्डर डिबूडीह पहुंचे. उनके साथ ग्रामीण एसपी भी थे. उन्होंने मरीज के साथ एंबुलेंस, मृत्यु हो जाने के पश्चात उसके करीबी लोगों के अलावा जरूरत के सामान, बिचाली व जानवरों का चारा लेकर आने वाले वाहनों को प्रवेश दिया जाये. अन्य वाहनों के झारखंड सीमा में प्रवेश होने पर कार्रवाई होगी. कहा कि लॉकडाउन का पालन सख्ती से कराएं. लोगों से भी घरों में रहने का आह्वान किया. उनके साथ अन्य अधिकारी भी थे. मालूम रहे कि मंगलवार की रात मजदूरों को कंपनी के ठेकेदार ने चारपहिया वाहन से निरसा चौक पर उतार दिया था. मजदूर भटक कर बुधवार की सुबह निरसा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर बास्ताबाड़ी पहुंच गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >