Dhanbad News: पूजा के बाद पंपू तलाब का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण का काम होगा शुरू

Dhanbad News: पॉलिटेक्निक रोड स्थित विशाल पंपू तालाब का दुर्गा पूजा के बाद साफ सफाई कर जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसके बाद इसके सौंदर्यीकरण का काम शुरू होगा.

72 एकड़ में फैले विशाल पंपू तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए डीपीआर को नगर विकास विभाग से मंजूरी मिल चुकी है. अब इसके सौंदर्यीकरण की दिशा में पहल शुरू कर दी गयी है. रविवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त रविराज शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक के साथ संयुक्त रूप से इसका निरीक्षण किया. निरीक्षण का आरंभ पांडरपाला शमशेर नगर साइड से किया गया. इसके बाद पदाधिकारियों ने तालाब के दूसरे छोर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि शहर के मध्य भाग में स्थित 72 एकड़ में फैले इस विशाल तालाब का दुर्गा पूजा के बाद सीमांकन और साफ सफाई कर नगर निगम द्वारा जीर्णोद्धार शुरू किया जायेगा. यह चरणबद्ध तरीके से होगा. ताकि आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो.

कुछ हिस्से में पाया गया अतिक्रमण

योजना के तहत पहले डिस्लजिंग की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, अगले चरण में पार्क, वॉक वे, रेस्टोरेंट, ग्रीन पैच आदि बनाकर सौंदर्यीकरण शुरू होगा. इसमें रेलवे से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है. निरीक्षण के क्रम में तालाब के कुछ हिस्से में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण पाया गया. इसको दूर करने के लिए उपायुक्त ने अतिक्रमणकारियों को नोटिफाई कर तालाब को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए रेलवे को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >