आइआइटी आइएसएम : पोस्टमार्टम के बाद छात्र का शव ले गये परिजन

कलाई की नस काटकर छात्र ने पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास. हथेली पर कई जगह मिले काटने के निशान.

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम के बीटेक के छात्र तन्मय प्रजापति के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को एसएनएमएमसीएच के एफएमटी विभाग में किया गया. इस दौरान छात्र के जहर खाने की पुष्टि चिकित्सकों ने की. हालांकि, किस तरह का जहर खाया था, इसकी जांच के लिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. चिकित्सकों के अनुसार तन्मय ने पहले भी अपने हाथों की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था. उसके हाथों पर कई जगह काटने के निशान मिले हैं. ज्ञात हो कि गुरुवार को आइआइटी आइएसएम स्थित एक्वामरीन हॉस्टल की 13वें मंजिल पर स्थित बाथरूम में तन्मय का शव मिला था.

चाचा ने शव को किया रिसीव

तन्मय की खुदकुशी की सूचना मिलने पर इंदौर से उसके चाचा, दो मामा और मौसा सड़क मार्ग से शुक्रवार को दोपहर करीब 2:30 बजे धनबाद पहुंचे. इसके बाद सीधे एसएनएमएमएसीएच चले गये. उनके पहुंचने के बाद ही पोस्टमार्टम किया गया. पोस्टमार्टम के बाद तन्मय के चाचा निलेश प्रजापति ने उसके शव को रिसीव किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें किसी से कोई शिकायत नहीं है. वह अपने भतीजे के शव को अंतिम संस्कार के लिए इंदौर ले जा रहे हैं. इससे पहले जब परिजनों के सामने तन्मय के शव को फ्रीजर से बाहर निकाला गया, तो सभी फफक कर रो पड़े. पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर सड़क मार्ग से शाम करीब 5.30 बजे रवाना हो गये. इस दौरान आइआइटी आइएसएम की ओर से सुरक्षा अधिकारी राम मनोहर व अन्य लोग मौजूद थे. संस्थान की ओर से शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गयी थी.

कमरा किया गया सील

इधर, आइआइटी आइएसएम के एक्वामरीन हॉस्टल के उस कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है, जिसमें तन्मय रहता था. तन्मय इस हॉस्टल के सी-विंग की नौवीं मंजिल पर 10 नंबर कमरे में रहता था. उसके रूम पार्टनर को फिलहाल दूसरे कमरे में शिफ्ट कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >