अभिनेता जावेद पठान को मिला आंबेडकर अवार्ड

झरिया भागा के रहने वाले एक्टर जावेद पठान

वरीय संवाददाता, धनबाद,

झरिया भागा के रहने वाले एक्टर जावेद पठान को आंबेडकर जयंती के अवसर पर मुंबई के एक होटल में डॉ बाबा साहेब आंबेडकर अवार्ड 2024 से नवाजा गया. अभी जावेद पठान कलर चैनल पर पॉपुलर शो शिव शक्ति – तप त्याग तांडव में विलेन असुरासुर राज शुंभा के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस सीरियल को लोग बहुत पसंद भी कर रहे है. हाल ही में जावेद शेमारू चैनल के पॉपुलर शो लड्डू धाम का लड्डू गोपाल सीरियल भी कर रहे थे. इसमें वे मेन विलेन अरिष्टासुर के किरदार में नजर आये थे.

कई किरदार में दिख चुके हैं जावेद:

जावेद पठान कई किरदार में दिख चुके हैं. उनकी फिल्म से लेकर कई सीरियल लोगों को पसंद आयी है. धनबाद के अलावा पूरे झारखंड और फिल्म जगत के लोग उनके अभिनय को पसंद करते हैं. वह फिल्म इंडस्ट्रीज में अपना स्थान बनाये हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >